गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सीवरेज का चेम्बर धंसने से दो श्रमिकों की मौत, दो गंभीर

सिरोही : राजस्थान में सिरोही जिले के आबूरोड़ में बुधवार सुबह सीवरेज कार्य के दौरान मिट्टी धंसकर उसमें दबने से दो श्रमिकों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रुप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह आबूरोड में कॉलेज ग्राउंड के पीछे सीवरेज कार्य करते समय सीवरेज का चेम्बर धंस गया और वहां चेम्बर में काम कर रहे चार श्रमिक उसमें दब गए। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों एवं जेसीबी की मदद से मिट्‌टी हटाकर चारों मजदूरों को बाहर निकाला गया। घायल श्रमिकों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया लेकिन दो श्रमिकों ने दम तोड़ दिया जबकि गंभीर रुप से घायल दो श्रमिकों को भर्ती किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *