भिण्ड : मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में अवैध रुप से शराब की तस्करी करने के मामले में दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुखबिर से सूचना की सूचना पर सिकाहटा गांव के समीप कार में बड़ी मात्रा में शराब रखकर तस्करी के लिए कल ले जाया जा रहा था। कार से सात पेटी अवैध शराब जप्त किया गया। इस मामले में कुलदीप ओझा और अंकित शर्मा को गिरफ्तार किया गया है।
