गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हेरोइन सहित दो युवक गिरफ्तार

सिरसा : हरियाणा के सिरसा के जिला भर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की सीआईए डबवाली पुलिस टीम ने एक महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव अबूबशहर से मोटरसाइकिल सवार दो नौजवान युवकों को 25 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए युवकों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत थाना सदर डबवाली में अभियोग दर्ज कर आगे जांच शुरू की गई है। आरोपी युवकों को डबवाली अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए डबवाली प्रभारी सब इंस्पेक्टर रामपाल ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान दलीप सिंह उर्फ मंगा पुत्र औमप्रकाश निवासी खारा खेड़ा राजस्थान व विकास कुमार उर्फ लड्डू पुत्र मदन लाल निवासी गांव चौटाला जिला सिरसा के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि सीआईए डबवाली की एक पुलिस टीम गांव अबूब शहर क्षेत्र में मौजूद थी।

इसी दौरान सामने से मोटरसाइकिल पर सवार दोनों नौजवान लड़के आते दिखाई दिए। सीआईए डबवाली प्रभारी ने बताया कि उक्त मोटरसाइकिल सवार युवक ने सामने पुलिस पार्टी को देख कर अचानक मोटरसाइकिल को वापस मोड़कर भगाने का प्रयास किया। शक के आधार पर उक्त युवकों की तलाशी ली तो उनके कब्जा से 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई,पुलिस जिसकी किमत लाखों में बता रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *