गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भदोही में गंगा में दो युवक डूबे, एक लापता

भदोही : उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के कोईरौना क्षेत्र में गुरुवार को गंगा स्नान करते समय पैर फिसलने से दो युवक डूब गये जिसमें एक को बचा लिया गया जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के दरवांसी गांव निवासी बृजलाल गुप्ता के दो पुत्र अजय और संजय गड़ेरिया की बारी गांव में अपने बहन के यहां आए थे। उनके साथ मठहां गांव निवासी उनके मौसी का लड़का चंदन गुप्ता भी था। दोपहर में अजय, संजय अपने मौसी के लड़के चंदन व जीजा पिंटू गुप्ता के साथ सीतामढ़ी घाट पर स्नान करने पहुंचे। चारों गंगा में स्नान कर रहे थे। इसी बीच नहाते समय अजय गुप्ता (21) और पिंटू गुप्ता (25) अचानक गहरे पानी मे चले गए।
दोनों को गंगा में डूबता देख घाट पर मौजूद स्थानीय कलेक्टर मांझी ने गंगा में छलांग लगा दी। उसने डूब रहे पिंटू गुप्ता को तो बचा लिया, लेकिन अजय गुप्ता गंगा के गहरे पानी में लापता हो गया। सूचना मिलते ही सीतामढ़ी पुलिस चौकी इंचार्ज श्रीप्रकाश मिश्रा अपने सहयोगियों के साथ गंगा घाट पर पहुंचकर डूबे युवक को खोजने के लिए स्थानीय गोताखोरों को लगा दिया है। युवक की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *