श्रीगंगानगर : राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में पुलिस ने आज दो युवकों को अवैध रूप से हर रखने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार रायसिंहनगर थाना क्षेत्र में प्रदीप शर्मा नामक एक युवक को दोपहर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 75 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। चक 22-पीएस के पास पकड़े गए प्रदीप शर्मा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है।
इस बीच श्रीगंगानगर पुरानी आबादी थाना के कार्यवाहक प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजकुमार आज दोपहर जसवंतसिंह निवासी चक 1-सी (बड़ी) थाना हिंदुमलकोट को 10 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जसवंतसिंह नशीला पदार्थ अनूपगढ़ थाना क्षेत्र में बांडा कॉलोनी में किसी व्यक्ति से लेकर बस द्वारा वापस अपने गांव जा रहा था।श्रीगंगानगर आने पर वह पुरानी आबादी थाना इलाके में पकड़ा गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जसवंत खुद नशा करने का आदी है। उस पर भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
85 ग्राम हेरोइन सहित दो युवक गिरफ्तार
