गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

उत्तराखंड में अवैध तमंचों के साथ दो युवक गिरफ्तार

नैनीताल : उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में पुलिस ने दो अवैध तमंचों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को शक है कि युवक इन्हें बेचने के लिये ले जा रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार उधमसिंह नगर पुलिस की ओर से अवैध शस्त्रों के बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक हथियार के साथ रूद्रपुर के मोदी मैदान के पास खड़े हैं।
ट्रांजिट कैम्प पुलिस तुरंत हरकत में आयी और दोनों युवकों को पकड़ लिया। दोनों की तलाशी ली गयी तो उनके पास से एक देशी पिस्तौल तीन जिंदा कारतूस के साथ व एक तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में आकाश राठौर निवासी राजा कालोनी, ट्रांजिट कैम्प व विष्ण सागर निवासी ठाकुरनगर, गली नंबर आठ, थाना ट्रांजिट कैम्प उधमसिंह नगर शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *