गोंडा : उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के देहात कोतवाली इलाके में मंगलवार को टेढ़ी नदी में डूब कर दो युवकों की मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भदुआ तरहर गांव निवासी अमित (18) भीषण गर्मी से निजात पाने के लिये अपने साथी अभय (17) संग टेढ़ी नदी में स्नान कर रहा था कि अचानक पैर फिसल जाने के कारण दोनों गहरे पानी में डूबने लगे। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोगों ने दोनों को बाहर निकला और मूर्छित अवस्था में अस्पताल भिजवाया जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
