नैनीताल : उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली से बागेश्वर घूमने आये दो युवकों की शुक्रवार को तालाब में डूबने से मौत हो गयी है। दोनों मृतक एक ही गांव के रहने वाले हैं। शवों को बरामद कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार थराली चमोली के ग्राम तुगेश्वर हरचंद निवासी सूरज गुसाईं पुत्र बलबीर सिंह (28) एवं गबर सिंह (28) पुत्र मनोहर सिंह बागेश्वर के गरूड़ तहसील के मेगड़ी पटवारी क्षेत्र में पिंगलो घूमने आये थे।
इसी दौरान पिंगलो में नरसिंह मंदिर के पास नहाते वक्त दोनों तालाब में डूब गये। लोगों ने घटना की जानकारी प्रशासन को दी। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि तत्काल एक टीम को मौके के लिये रवाना किया गया। ग्रामीणों के सहयोग से दोनों युवकों के शवों को बाहर निकाल लिया गया। घटना राजस्व पुलिस क्षेत्र की है। पुलिस व प्रशासन मौके के लिये रवाना हो गया है। साथ ही परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।
दो युवकों की डूबने से मौत
