गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मैनपुरी में दो युवकों की डूबने से मौत

मैनपुरी : उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के दन्नाहार क्षेत्र में गुरुवार को दो युवकों की नहर में डूबने से मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार बुधवार को नगला बल्लभ में एक तेहरवीं समारोह में शामिल होने के लिए जसरथपुर निवासी सोमेंद्र आया था। अपने नाना भारत सिंह की तेरहवीं में शामिल होने के बाद गुरुवार को वह अपने दोस्तों के साथ जोहरी नगर के पास नहर में नहाने गया । गहरे पानी में जाने से सोमेंद्र जब डूबने लगा तो हिमांशु ने उसे बचाने का प्रयास किया। पानी के तेज बहाव में दोनों की डूब कर मृत्यु हो गयी।
उन्होने बताया कि हिमांशू निवासी ग्राम मानिकपुर की मौत के बाद घटनास्थल पर ग्रामवासियों की भीड़ एकत्रित हो गयी। हिमांशू के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। सोमेंद्र के परिवारीजन पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी नहीं हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *