गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नशे की ओवरडोज़ से दो युवकों की मौत

होशियारपुर : पंजाब के होशियारपुर जिले के टांडा क्षेत्र के तल्ला गांव के खेतों से आज सुबह दो युवकों के शव बरामद किये गये। पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों की सिंदिग्ध रूप से नशे की ओवरडोज़ से मौत हुई है क्योंकि टीका लगाने वाली सिरिंज इनके शरीर में चुभी पाई गई। किसान जब सुबह खेतों में काम करने पहुंचे तो उन्होंने वहां दोनों युवकों के शव पड़े देखे।
युवकों की शिनाख्त गांव के ही अवतार(26) और साहिल(22) के रूप में हुई है। दोनों ही युवक अविवाहित थे तथा गत पांच दिनों से लापता थे। पुलिस प्रथमद्रष्टया इनकी मौत का कारण नशे की ओवरडोज़ मान रही है लेकिन अन्य कोणों से भी मामले की जांच कर रही है। युवकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी आनी है तथा इसी से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *