गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जौनपुर में 11हजार वोल्ट का तार गिरने से दो युवकों की मौत

जौनपुर : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के मछुआर गांव में 11 हजार वोल्ट का तार की चपेट में आने से बाइक और साइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई है। घटना को लेकर बिजली विभाग के प्रति ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
पुलिस के अनुसार जिले में सिंगारामऊ थाना क्षेत्र के मछुआर गांव निवासी सूरज तिवारी (21) बाइक और श्याम सिंह यादव (22) साइकिल से गुरुवार की देर शाम मेन रोड से नहर की सड़क पड़कर बात करते हुए घर जा रहे थे कि इसी दौरान बारिश हो रही थी।
इसी दौरान नहर के ऊपर से होकर गुजरा 11 हजार वोल्ट का तार अचानक गिर गया, जिससे दोनों उसकी चपेट में आ गए और अचेत हो गए। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को दिया तो विद्युत विभाग के लोगों ने लाइन बंद की। दोनों युवकों को बदलापुर अस्पताल ले जाया गया, जहां पर दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *