गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

वाहन पलटने से दो युवकों की मौत

बैतूल : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र के नागपुर-बैतूल हाइवे पर आज एक चार पहिया वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुलताई थाना क्षेत्र के हाइवे पर स्थित वीआईपी स्कूल के पास शाम को तेज गति से जा रहा चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर पलटने के बाद मार्ग से लगभग 50 मीटर दूर खेत में जाकर सीधा हो गया। इस हादसे में शरद पाटीदार (26) निवासी अंबेडकर वार्ड मुलताई एवं श्रीराम आदिवासी (30) निवासी ग्राम मल्हारा पंखा की मौके पर ही मौत हो गई। कल मुलताई के सरकारी अस्पताल में दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *