बांदा : उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक कार और बाइक में हुई टक्कर में दो युवकों की मृत्यु हो गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर गवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि यह दुर्घटना भुजरख गांव की मोड़ पर तब हुई जब अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तिंदवारी कस्बा निवासी 18 वर्षीय रितिक वर्मा पुत्र श्रीपाल और 22 वर्षीय रवि गिरी पुत्र रमेश गिरि सड़क में नीचे गिर गए और गंभीर चोटें आने से उनकी घटनास्थल पर मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की गई।
