गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सोनभद्र में केरल के दो युवको ने लगाई फांसी

सोनभद्र : उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के शक्तिनगर थाना क्षेत्र में एनटीपीसी आवासीय परिसर में स्थित इंडियन काफी हाउस में कार्यरत दो कर्मियों ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। दोनों युवक केरल के रहने वाले है और आपस में मित्र भी थे।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया की एनटीपीसी सिंगरौली परियोजना के आवासीय परिसर विद्युत विहार कालोनी में दो आईसीएच कर्मियों ने अबूझ हालत में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मंगलवार देर रात गिरीश पुत्र बेनुगोपालन निवासी ग्राम टीवी पुरम थाना वैक्यूम जिला कोट मय केरला ने फांसी लगा ली जबकि बुधवार की सुबह वर्गीश मैथ्यू पुत्र केवल मैथ्यू निवासी एडवागा थाना महानंदवानी जिला वायनाड केरला ने भी फांसी लगा लिया।
दोनो अपने अपने आवास विद्युत विहार कालोनी में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली जब दोनों ड्यूटी नहीं पहुंचे तो साथ में रह रहे सहकर्मियों ने आवास जाकर देखा तब पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये दुद्धि भेज दिया। पोस्टमार्टम के उपरांत परियोजना के गेस्ट हाउस में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत अनिल कुमार के आग्रह पर कि दोनों लोगों के शव को वह मूल निवास ले जाना चाहता है पुलिस ने उसको सौंप दिया।
थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह मे बताया कि मृतक ग्रीसवीं के शव के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है जो मल्यालम भाषा में लिखी गई है, जिसकी जाँच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *