गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

औरैया में दीपावली की रात अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की हत्या

औरैया : उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में दीपावली की रात दो युवकों की हत्या के मामले में जिले में सनसनी फैल गई।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार सुबह यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के नरोत्तमपुर गांव में जुआं खेलने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी, जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। जबकि कोतवाली अजीतमल क्षेत्र में शराब के नशे में धुत्त एक व्यक्ति ने चाकू मारकर हत्या कर दी गयी। अजीतमल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि दो फरार हैं।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के नरोत्तमपुर में कल देर रात एक फड़ पर जुआ खेला जा रहा था। इसी बीच हार जीत को लेकर रात करीब 11:30 बजे आपस में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि एक दूसरे के बीच गाली गलौज और मारपीट शुरू हो गई। तभी एक पक्ष के अनिल पाल ने तमंचे से फायर कर दिया। जो दूसरे पक्ष के सुधीर दोहरे (38) के सीने में गोली लग गई। इससे पहले कि वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते सुधीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही सीओ महेंद्र प्रताप सिंह और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच घटनास्थल पर गांव के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लेने का प्रयास किया। इस पर मौजूद लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। आक्रोशित लोग हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़ गए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्र भी मौके पर पहुंच गए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *