गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवको की मौत

भीलवाड़ा : राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर थाना इलाके में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार दो युवको की मौत हो गई। थानाधिकारी धर्मेन्द्र ने बताया कि रतनपुरा निवासी चेतन सिंह मीणा 19 एवं गणेशपुरा निवासी चेतन कुमार भील 19 कल रात्रि बाइक से कहीं जा रहे थे। इस बीच,पीपलूंद में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में चेतन भील की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चेतन मीणा को जहाजपुर से जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *