गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

त्यागी समाज ने की श्रीकांत की रिहाई की वकालत

मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के नोएडा सोसायटी मे महिला के साथ गाली गलौज व धकियाने के आरोपी श्रीकांत त्यागी पर लगी गैंगस्टर हटाने,और तत्काल रिहा करने तथा उसकी सुरक्षा की समेत आठ मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।
श्रीकांत त्यागी के समर्थन में मंगलवार को डा.आंबेडकर पार्क में त्यागी समाज की एक बैठक हुई जिसके बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जाते समय कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में श्रीकांत त्यागी से गैंगस्टर हटाने और तत्काल रिहा करने समेत आठ मांगे रखी गई है।
जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में श्रीकांत की गिरफ्तारी के लिए परिजनों पर दबाव बनाने के लिए श्रीकांत त्यागी की पत्नी तथा रिश्तेदारों को नाजायज़ तरीक़े से प्रताड़ित करने,नोएडा अथॉरिटी द्वारा बुलडोजर चलाकर बालकनी तोडऩे, इस दौरान घर की बिजली पानी के कनेक्शन काट देने तथा अन्य युवकों को जेल भेजने का विरोध किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *