गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

उबर ने ’उबर ग्रीन’ की शुरुआत करने की घोषणा की

नई दिल्ली : देश में कैब सुविधा उपलब्ध कराने वाली कंपनी उबर ने बुधवार को ’उबर ग्रीन’ की शुरुआत करने की घोषणा करते हुए इन प्रयासों को मजबूती प्रदान करने के लिए इस क्षेत्र के कई अग्रणी कंपनियों के साथ साझेदारी का विस्तार किया है।
कंपनी ने आज यहां अपने सस्टेनेबिलिटी प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए जून महीने से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में उबर ग्रीन शुरुआत करने घोषणा की है। उबर ग्रीन के जरिए यात्री इलेक्ट्रिक वाहन बुक कर सकेंगे। इस सेवा के माध्यम से कंपनी देश में ऑन-डिमांड ईवी सेवा प्रदान करेगी। जोकि की यात्रियों के एक बेहतर अनुभव होगा। यह दुनिया भर के 15 देशों के 100 से अधिक शहरों में मौजूद है।
इस अवसर पर उबर के मोबिलिटी एंड बिजनेस ऑपरेशंस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा, “भारत में विद्युतीकरण की तीव्र गति इसे उबर के लिए एक प्राथमिक देश बनाती है क्योंकि हम अपने प्लेटफॉर्म पर हर राइड को 2040 तक विद्युतीकृत करने की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आज हम उबर ग्रीन के लॉन्च के साथ उस लक्ष्य की ओर एक बड़ा कदम उठा रहे हैं। हम जानते हैं कि हमारा प्रभाव प्रौद्योगिकी से कहीं अधिक है। हम शहरों और सरकारों के सहयोगी बनने के लिए दृढ़ हैं क्योंकि वे सस्टेनेबल मोबिलिटी के माध्यम से जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण को यथासंभव कम करना चाहते हैं।”
इस दौरान उबर इंडिया और दक्षिण एशिया के अध्यक्ष प्रभजीत सिंह ने कहा, “ऑल-इलेक्ट्रिक में परिवर्तन एक बड़ी
चुनौती है। हम इसे अकेले नहीं कर सकते। इसमें सफल होने के लिए यह आवश्यक है कि ईवी में परिवर्तन का आर्थिक बोझ ड्राइवरों पर न पड़े। इस क्षेत्र के अग्रणी कंपनियों के साथ ये साझेदारियां चालकों को तेजी से इलेक्ट्रिक वाहन को अपनाने में मदद करने और भारत के राइड शेयरिंग क्षेत्र में सस्टेनेबल ट्रांजीशन को गति देने में मदद करने के हमारे संकल्प के अनुरूप है।”
उबर ग्रीन की शुरुआत के साथ ही कंपनी ने ईवी के प्रसार की गति को बनाए रखने के लिए नई साझेदारियां की है। कंपनी ने ईवी फ्लीट पार्टनर्स लिथियम, एवरेस्ट और मूव के साथ साझेदारी की है। कंपनी ने 2024 तक दिल्ली में 10 हजार ईवी दोपहिया वाहनों के लिए जिप्प इलेक्ट्रिक के साथ, ईवी फाइनेंसिंग के लिए 1000 करोड़ के सहयोग हेतु सिडबी के साथ भागीदारी की है। जियोबीपी के जरिए भारत में वैश्विक बीपी साझेदारी को लागू किया जाएगा और उबर ईवी को तेजी से चार्ज करने के लिए जीएमआर ग्रीन एनर्जी के साथ भागीदारी की है। विशेष चार्जिंग सुविधाएं के लिए उबर ने जीएमआर ग्रीन एनर्जी के साथ एक एमओयू पर भी हस्ताक्षर किए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *