गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

उदयपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत नौ मार्च को

उदयपुर : राजस्थान के उदयपुर में आगामी नाै मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों के निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए। वीडियो कांफ्रेंस एवं अन्य माध्यमों से अधिकाधिक प्रकरणों को राष्ट्रीय लोक अदालत में रखने एवं निस्तारित करने के निर्देश प्रदान किये जा रहे है। भूपाल नोबल विधि महा विद्यालय के विधि छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को किया जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि यदि पक्षकार प्रकरण को राष्ट्रीय लोक अदालत में रखवाना चाहते है तो जिस न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन है उस न्यायालय में जाकर पीठासीन अधिकारी से निवेदन कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *