उज्जैन : मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि महाकाल थाना क्षेत्र में 25 सितंबर को एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले आरोपी भरत सोनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी उज्जैन के नानाखेड़ी निवासी है। घटना के दिन आरोपी ने बच्ची को एक आटो में बैठाकर जीवन खेड़ी गांव के पास ले गया और दुष्कर्म किया।
पुलिस ने आॅटो को जप्त कर लिया है। बताया गया कि बच्ची सतना जिले के जैतवारा थाना क्षेत्र की है। 24 सितंबर से लापता 12 वर्षिय बच्ची के संबंध में गुमशुदगी की रिपोर्ट जैतवारा थाने में दर्ज कराई गई थी। श्रमिक परिवार से ताल्लुक रखने वाली मासूम बच्ची मंदबुद्धि की है। यह जैतवारा से उज्जैन कैसे पहुंची इस बात की पड़ताल की जा रही है।
उज्जैन : दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
