गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को यूके ने बताया ऐतिहासिक

अयोध्या : मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में रामजन्मभूमि में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को यूनाइटेड किंगडम ने ऐतिहासिक क्षण बताया है। यूनाइटेड किंगडम की 217 हिन्दू संस्थाओं ने संयुक्त बयान जारी कर अयोध्या में राम जन्म भूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को ऐतिहासिक क्षण बताया है और कहा है कि श्रीराम का अयोध्या में होना ही दीपावली है। उन्होंने इन सभी संस्थाओं ने पूरे यूनाइटेड किंगडम में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन को पर्व की तरह मनाने की अपील की है।
विश्व हिन्दू परिषद के संयुक्त महामंत्री विज्ञानानंद के अनुसार ऐसा बयान जारी करने वाले संगठनों में भक्ति मंडल लंदन, भक्ति धाम वेल्स, डा.अंबेडकर यूके मिशन, हिन्दू फोरम आफ यूरोप एंड यूके, जैन समाज मैनचेस्टर, माहेश्वरी महा सभा यूके, तेलुगू हिन्दू आर्गेनाइजेशन, उप्र. कम्युनिटी एसोसिएशन यूके ब्रिटिश हिन्दू प्रेस एसोसिएशन, श्रीराम जन्मभूमि उत्सव समिति यार्कशायर, वेंकटेश्वरा बालाजी अभिषेक ग्रुप, गुजराती सत्संग मंडल श्री कच्छ लेवा पटेल कम्युनिटी, स्वामी नारायण टेम्पल आदि संस्थाओं के लोगों ने यूनाइटेड किंगडम के सभी हिन्दू परिवारों से इस मंगल अवसर को समारोह पूर्वक मनाने और शाम को दीपों से घर सजाने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *