जौनपुर : उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की देर शाम भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। पुलिस ने आज बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां चिकित्सकों ने चाचा को मृत घोषित कर दिया। जबकि बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते वक्त भतीजे की भी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
