गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बेकाबू ट्रक और वैन की टक्कर, वैन चालक की मौत

भरतपुर : राजस्थान के भरतपुर में बयाना के हिंडौन राष्ट्रीय राजमार्ग पर शेरगढ़ और सिकंदरा गांव के बीच बेकाबू ट्रक ने स्कूल वैन को टक्कर मार दी जिससे वैन चालक की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात बयाना के गांव नगला वर्धा (सिकंदरा) निवासी रणवीर गुर्जर (20) बयाना से अपने गांव जा रहा था। रास्ते में नगला गिजन्दा गांव के पास हिंडौन की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने गलत साइड में आकर वैन को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल रणवीर को इलाज के लिए बयाना सीएचसी में भर्ती कराया गया लेकिन इसकी गंभीर हालत को देखते उसे एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया जहां रविवार सुबह इलाज के दौरान एसएमएस अस्पताल में रणवीर की मौत हो गई।
बताया गया कि टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक को भगा ले गया लेकिन बयाना पुलिस ने उसे नाकाबंदी कर पकड़ने के साथ ट्रक को जब्त कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *