गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अनियंत्रित ट्रक पलटकर जीप पर गिरा, छह की मौत

सीधी : मध्यप्रदेश के सीधी जिले के जमोड़ी थाना क्षेत्र के बरम बाबा डोल के पास आज सुबह अनियंत्रित ट्रक के पलटकर जीप के ऊपर गिरने से जीप सवार छह लोगों की मौत हो गयी। दुर्घटना में पांच की घटना स्थल पर मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय दमतोड दिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार तेज गति से आ रहा ट्रक अचानक गड्ढे में फंसने की वजह से अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़ी जीप के ऊपर गिर गया। दुर्घटना में जीप में बैठे छह लोगों की मौत हो गयी। इनमें पांच की मौके पर मौत हो गयी, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय दमतोड़ दिया। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वाहन में सवार व्यक्ति कौन थे और कहां जा रहे थे। पुलिस मृतकों की शिनाख्त और अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *