नई दिल्ली : दिल्ली के दक्षिणपुरी में सेंट्रल मार्केट के जी ब्लॉक में गुरुवार की शाम एक निर्माणाधीन इमारत गिर गयी। दिल्ली अग्निशमन सेवा के सूत्रों के मुताबिक निर्माणाधीन इमारत की चौथी मंजिल का लिंटर गिर गया। ऐसी आशंका है कि मलबे में चार से पांच लोग फंसे हुए हैं। कुल पांच दमकलों को मौके पर भेजा गया है। बचाव अभियान जारी है।
