गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बेरोजगारी सबसे बडी समस्या

आलिराजपुर : कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश के आदिवासी अंचलों में रोजगार न मिलने से बड़ी संख्या में युवा पलायन कर रहे है।
कमलनाथ आज यहां जोबट तहसील के उदयगढ में आदिवासियों के प्रसिद्व त्यौहार भगौरिया हाट मेें हिस्सा लेने पहुंचे। मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश मेें आज युवा भटक रहा है, उसे सही राह दिखाने की आवश्यकता है, आदिवासी अंचलों में लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है युवा का पलायन सबसे बडी समस्या है।
कमलनाथ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लोगों को भ्रमित कर रहे है, हर बार वे लोगों को रोजगार देने की बात करते है, लेकिन रोजगार कहां है, प्रदेश में उद्याेग समिट तो होती है, लेकिन निवेश नहीं आते हैं।
कमलनाथ के भगौरिया हाट मेें पहुंचने पर विधायक कांतिलाल भूरिया, प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष डां.विक्रांत भूरिया, विधायक हनी बघेल सहित कांग्रेसी नेताओं ने साफा बांधकर, झूलडी पहनाकर और तीर कमान भेंट कर स्वागत किया।
कमलनाथ ने कहा कि किसानों को आज उनके फसल का सही दाम नही मिल रहा है। प्रदेश में विकास यात्रा नहीं बल्कि विनाश यात्राऐं निकाली गई है। सरकारी धन का इन यात्राओं के माध्यम से दुरूउपयोग किया गया है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आगामी 06 मार्च को भगौरिया मेला में हिस्सा लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *