दमोह : कमलनाथ ने आज कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। कमलनाथ यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने शराब दुकानें कम करने की बात कर रही थी, लेकिन प्रदेश में तीन गुनी शराब दुकानें कर दी है। उन्होंने कहा कि राज्य में किसान परेशान है। कमलनाथ ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मुझे भाजपा का नहीं, जनता का सर्टिफिकेट चाहिए। बजरंग दल की गतिविधियों को लेकर कहा कि जो भी संगठन समाज में नफरत फैलाते हैं सुप्रीम कोर्ट भी उनके लिए कहता है कि उन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश हड़ताल प्रदेश बन गया है। राज्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी, संविदा कर्मी, अतिथि शिक्षक सभी हड़ताल पर हैं। प्रदेश का हर वर्ग पिछड़ रहा है। आगामी चुनाव को लेकर कहा कि मध्यप्रदेश के मतदाताओं पर पूरा भरोसा है। यह चुनाव किसी पार्टी या किसी उम्मीदवार का नहीं है मध्यप्रदेश के भविष्य का चुनाव है।
