गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

देश में बेरोज़गारी अपने चरम पर

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का वादा था कि हर साल दो करोड़ युवाओं को नौकरियाँ देंगे लेकिन नौकरियाँ देना तो दूर, उन्होंने लोगों से नौकरियाँ छीन ली और आज देश में बेरोज़गारी अपने चरम पर है।
वरिष्ठ आप नेता एवं दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने मंगलवार को कालकाजी विधानसभा के विभिन्न इलाक़ों में सभाएँ कर दक्षिणी दिल्ली से इंडिया समूह के लोकसभा प्रत्याशी सहीराम पहलवान के लिए समर्थन माँगा।उन्होंने कहा कि देश के लोगों ने लगातार दो बार केंद्र में भाजपा को चुना लेकिन भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को जुमले देने के अलावा और कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा जब सत्ता में आई तो महंगाई कम करने का वादा किया लेकिन पिछले 10 सालों में महंगाई कम होने के बजाय बढ़ती गई। आज 300 रुपये का गैस-सिलिंडर 1200 का मिल रहा है। पेट्रोल की क़ीमतें आसमान छू रही है। रोज़मर्रा की ज़रूरतों के सामान की क़ीमतें भी आसमान छू रही है। आम आदमी के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है।
उन्होंने कहा कि श्री मोदी और भाजपा का वादा था कि हर साल दो करोड़ युवाओं को नौकरियाँ देंगे लेकिन नौकरियाँ देना तो दूर, उन्होंने लोगों से नौकरियाँ छीन ली और आज देश में बेरोज़गारी अपने चरम पर है।
सुश्री आतिशी ने कहा कि श्री मोदी का हर वादा जुमला साबित हुआ। न भ्रष्टाचार ख़त्म हुआ, न कालाधन आया और न ही लोगों के अकाउंट में 15 लाख रुपये आये। इसके उलट आज प्रधानमंत्री देश के सबसे भ्रष्टाचारी लोगों को भाजपा में लेकर आ गये।
उन्होंने कहा कि आज जनता मोदी जी तथा भाजपा की तानाशाही और जुमलेबाज़ी से परेशान है। जनता इस लोकसभा चुनाव में अपने वोट की ताक़त से भाजपा को उसकी जुमलेबाजी का जवाब ज़रूर देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *