जयपुर : राजस्थान में उर्जा विभाग के प्रमुख शासन सचिव एवं डिस्कॉम्स के अध्यक्ष भास्कर ए. सावंत ने डिस्कॉम, उत्पादन निगम एवं ऊर्जा विकास निगम के अधिकारियों को प्रदेश में सुचारु विद्युत आपूर्ती के लिए निर्देश प्रदान किए है।
सावंत ने आज वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश में बिजली मांग, उपलब्धता एवं आपूर्ती की स्थिति की समीक्षा करते हुए यह निर्देश प्रदान किये। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में स्थित तीन प्रमुख विद्युत उत्पादन इकाइयों सूरतगढ, छबड़ा एवं अडानी पावर की 660-660 मेगावाट की इकाईयों से विद्युत उत्पादन बन्द होने से राज्य में विद्युत की उपलब्धता में करीब 1900 मेगावाट की कमी हो गई है। इसके साथ ही कृषि क्षेत्र में बिजली की मांग लगातार जारी रहने एवं मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण गर्मी बढने की वजह से घरेलू बिजली की मांग भी बढ रही है।
बैठक में बताया गया कि बिजली की मांग में बढोतरी से बिजली की अधिकतम मांग 16000 मेगावाट व औसत मांग 13000 मेगावाट से अधिक चल रही है। विद्युत उपलब्धता में कमी एवे बिजली की मांग बढने की वजह से गत 2 दिन में प्रदेश की बिजली आपूर्ती प्रभावित हुई है।
सावंत ने उत्पादन निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बन्द विद्युत उत्पादन इकाइयों को शीघ्र चालू करने के लिए त्वरित गति से प्रयास करें और यह सुनिश्चित करें कि आगामी 2-3 दिनों में बन्द इकाइयों से विद्युत उत्पादन प्रारम्भ हो सके।
उन्होंने ऊर्जा विकास निगम को निर्देश प्रदान किए कि कृषि क्षेत्र के लिए आवश्यकतानुसार पर्याप्त बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके लिए एनर्जी एक्सचेंज से आवश्यकतानुसार बिजली खरीदने हेतु बोली लगाकर अधिकतम बिजली खरीदने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने बताया कि एनर्जी एक्सचेंज से बिजली खरीदने हेतु ऊर्जा विकास निगम को पर्याप्त फण्ड उपलब्धकरवा दिया गया है।
किसानों को निर्बाध बिजली आपूर्ती की जाए
