संवाददाता/गौरवशाली भारत
नई दिल्ली। 2 अक्टूबर को देश भर में गांधी जयंती बड़े ही उत्साह के साथ मनाई गई। इस मौके पर दिल्ली में जगह-जगह सेवा के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर स्थित सनातन वेद गुरुकुलम धर्म मंदिर में अनाथ बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए। सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के तहत आयोजित इस सेवा कार्य से लाभान्वित बच्चे काफी उत्साहित नज़र आए। इस अवसर पर बैंक के उप क्षेत्र प्रमुख श्री विपिन कुमार उपस्थित रहे । इस मौके पर उप क्षेत्र प्रमुख श्री विपिन जी ने कहा की गांधी जयंती पर हम सभी को माननीय प्रधानमंत्री जी के स्वच्छता व समरसता के आह्वान को जीवन में अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।
गांधी जयंती के अवसर पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा अनाथ बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए
