गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

यूनियन बैंक का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 21.07 प्रतिशत बढ़कर 1,848 करोड़ रुपये

हैदराबाद : सरकारी क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 21.07 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,848 करोड़ रुपये रहा। बैंक ने यह प्रदर्शन अवरुद्ध ऋणों में कमी के दम पर किया है। यूनियन बैंक ने गुरुवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 की तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 1,526 करोड़ रुपये था। इस दौरान बैंक की शुद्ध ब्याज आय 21.61 प्रतिशत के उछाल के साथ 8,305 करोड़ रुपये दर्ज की गयी जबकि शुद्ध ब्याज मार्जिन 2.95 प्रतिशत से बढ़कर 3.15 पर पहुंच गया।
यूनियन बैंक की जुलाई-सितंबर 2022 तिमाही में चालू खाता बचत खाता (कासा) जमा में वार्षिक आधार पर 9.42 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी जिसके साथ बैंक की कुल जमा 10,43,265 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी। इस दौरान वार्षिक आधार पर बैंक का कुल कारोबार 17.33 प्रतिशत जबकि सकल ऋणों में 21.92 प्रतिशत और कुल जमा में 14.14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी। यूनियन बैंक का 30 सितंबर 2022 को कुल व्यापार 18,16,955 करोड़ रुपये था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *