शिमला : जयराम ठाकुर ने केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ है और भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरी है।
ठाकुर ने आज यहां आयोजित पत्रकारवार्ता में कहा कि अमृत काल का यह पहला बजट है। जिसमें गांव गरीब, दलित, शोषित, मध्यम वर्ग और जरूरतमंद के हितों का विशेष ध्यान में रखा गया है। उन्होंने बजट को देश के नागरिकों को बड़े अवसर उपलब्ध करवाने के साथ विकास व रोजगार सृजन वाला करार दिया। टैक्स स्लेव में किए परिवर्तन से देश की जनता को लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन पर ध्यान देने के साथ कृषि ऋण लक्ष्य को बढ़ाकर 20 लाख करोड़ रुपये किए जाने के निर्णय का हृदय से स्वागत करता हूं। अगले 3 साल तक एक करोड़ किसानों को नेचुरल फार्मिंग में मदद की जाएगी। इसके लिए 10 हजार बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर्स बनाए जाएंगे, जो कि एक स्वागत योग्य कदम है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2023-24 का आम बजट ग्रीन ग्रोरोथ के लक्ष्य का आधार है। रेलवे के लिए 2 लाख 40 हजार करोड़ रुपए का बजट दिया गया है, जो कांग्रेस की यूपीए सरकार के समय के 2013-14 के बजट से 9 गुना अधिक है। उन्होंने कहा कि इस बजट में पीएम आवास योजना का बजट बढ़ाकर 69 हजार करोड़ रुपए कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि कोरोना संकट और रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण उपजे वैश्विक संकट के बावजूद देश के बजट का आकार बढ़ाकर 45 लाख करोड़ रुपये करना भारत की तेज़ी से बढती अर्थव्यवस्था को दर्शाता है। एमएसएमई को 9 हजार करोड़ रुपए की क्रेडिट गारंटी दी जाएगी। देश में 50 पर्यटन स्थलों को विकसित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर, यह बजट आजादी के 100 साल बाद भारत की परिकल्पना का बजट है। इस बजट में किसान, मध्य वर्ग, महिला से लेकर समाज के सभी वर्ग के विकास की रूपरेखा है।
केंद्र सरकार के आम बजट को पर्यटन कारोबारियों के साथ व्यापारियों और महिलाओं ने सराहा है। बजट में सात लाख तक की आय पर टैक्स में छूट देने के साथ ही महिलाओं के लिए महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू करने का एलान किया गया है। मोटे अनाज को बढ़ावा देने से किसान को प्रत्यक्ष रूप से आय में वृद्धि होगी। स्टार्टअप को बढ़ावा देने से केंद्र सरकार एग्रीकल्चर एक्सीलेटर फंड बनाएगी। केंद्र सरकार के बजट को हर वर्ग ने सराहा है। बजट को लेकर हर वर्ग की राय जानने का प्रयास किया गया।
केंद्रीय बजट देश के विकास के साथ हर वर्ग को ले जाएगा आगे
