लखीमपुर हिंसा में आशीष मिश्रा समेत 14 पर आरोप तय, 225 दिन से जेल में बंद है
लखीमपुर-खीर : लखीमपुर के चर्चित तिकुनिया हिंसा मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा समेत 14 आरोपियों पर हत्या का केस चलेगा। दरअसल, एडीजे कोर्ट ने मामले में दाखिल चार्जशीट के आधार पर इन सभी पर आरोप तय किए हैं। अब गवाहों की पेशी होगी। अगली सुनवाई 16 दिसंबर होगी। इस हिंसा में 4 किसानों समेत 8 लोगों की मौत हो गई थी।
एक दिन पहले डिस्चार्ज एप्लिकेशन हुई थी खारिज
सोमवार को कोर्ट ने आशीष मिश्रा समेत सभी आरोपियों की डिस्चार्ज एप्लिकेशन खारिज कर दी थी। दरअसल, आशीष मिश्रा और अन्य आरोपियों की तरफ से करीब 7 महीने पहले डिस्चार्ज एप्लिकेशन दायर की थी। इसमें आरोपी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को हटाने की कोर्ट से अपील की थी। 29 नवंबर को डिस्चार्ज एप्लिकेशन पर सुनवाई पूरी हो गई थी। इसके बाद बीते सोमवार (5 दिसंबर) को दोनों तरफ की दलीलें सुनने के बाद अपर सत्र न्यायाधीश ने इसे खारिज कर दिया।
9 धाराओं में तय हुए हैं आरोप
मामले की जांच करते हुए एसटीआई ने मुकदमा अपराध संख्या 219/21 में 147/148/149/307/326/302/120बी/427/34/201 में आरोप पत्र दाखिल किया गया था। कोर्ट ने सभी आरोपियों पर से इन धाराओं में से सेक्शन 34 हटा दिया है। सेक्शन 34 मतलब कॉमन इंटेशन होता है।
केंद्रीय मंत्री टेनी के बेटे पर चलेगा हत्या का मुकदमा
