गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

संत ईश्वर फाउंडेशन द्वारा दिवाली हेतु अनूठी पहल

नई दिल्ली : दीपावली के पावन अवसर पर संत ईश्वर फाउंडेशन की महासचिव वृंदा खन्ना एवं स्कूल प्रबंधको के मार्गदर्शन में ज्ञानदीप सेवाधाम के बच्चों की ओर से दिवाली उपहार के लिए विशेष शुभकामना कार्ड एम पूजा थाली बनायीं गयी है जिसको देश के गणमान्य लोगों को भेंट दे रहे हैं विशेषकर बच्चो द्वारा बनाये गए गणेश एवं लक्ष्मी के चित्र बड़े ही शोभनीय है।
इस अवसर पर फाउंडेशन की सुश्री खन्ना ने बच्चों एवं उनकी कला का देशभर में प्रदर्शन हो इसके लिए बच्चो के द्वारा बनायी गयी कलाकृतियों को देश के गणमान्यों तक आगामी दिवाली में भेंट उपहार देने की योजना बनायीं विशेषकर इस उपहार में विधार्थियों द्वारा बनायीं गए गणेश के चित्र को शुभकामना पत्र में स्थान दिया गया है जिसे गणमान्य लोगों को भेंट दे रहे हैं।
साथ ही उन्होंने जानकारी दी की आगामी 13 नवंबर को नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में संत ईश्वर फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय सेवा भारती के सहयोग से संत ईश्वर सम्मान समारोह के बारे में जानकारी दी , जिसमें उपराष्टपति जगदीप धनखड़ सामजिक रूप से पिछड़े वर्गो हेतु जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे संगठनो एवं व्यक्तियों को सम्मानित करेंगे।
संस्कार शिक्षा और सेवा का केंद्र ज्ञानदीप सेवाधाम 1100 वर्ग में फैले स्कूल है जो नर्सरी से पांचवी तक आर्थिक रूप से समजोर परिवारों के बच्चो को निशुल्क शिक्षा देता है इस प्रकल्प में कॉपी से लेकर ड्रेस तक सब निशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। स्कूली शिक्षा के साथ साथ बच्चो में कौशल विकाश के लिए यहाँ खाना बनाने से लेकर हस्तकला योग लेखन सुधर जैसी विशेष कार्यशाला आयोजित कराई जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *