गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

संयुक्त किसान मोर्चा का धरना 43वें दिन भी जारी

हिसार : हरियाणा में हिसार के लघु सचिवालय के सामने संयुक्त किसान मोर्चा का चल रहा पक्का धरना बुधवार 43वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता महासिंह राजली और प्रह्लाद सिंह ने संयुक्त रूप से की। संचालन राजीव मलिक एवं रमेश मिरकां ने संयुक्त रूप से किया। धरने को संबोधित करते हुये जिला प्रधान शमशेर सिंह नंबरदार ने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकार ने जो बर्बरता पूर्वक आंसू गैस के गोले, ड्रोन हमला, वाटर कैनन, रबड़ की गोलियां किसानों पर चलाकर जलियांवाला बाग की याद ताजा कर दी। इसको किसान संगठन कदापि बर्दाश्त नहीं करेगा। अब वह समय दूर नहीं, जब किसान और मजदूर मिलकर निर्णायक लड़ाई लड़ेंगे। प्रांतीय प्रधान दिलबाग सिंह हुड्डा ने कहा कि 15 फरवरी को दोपहर एक बजे हरियाणा के मुख्यमंत्री का पुतला जलाया जायेगा। पूरे देश का किसान और मजदूर इस कुकृत्य का डटकर विरोध करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *