गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

यूपी विधायक निधि 3 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़ की गई

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक स्थानीय विकास निधि को तीन करोड़ रुपये से बढ़ाकर सालाना पांच करोड़ रुपये करने की मंगलवार को विधान सभा में घोषणा की। योगी ने सदन में बजट प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा, “मैं माननीय सदस्यों की निधि को 5 करोड़ करने की घोषणा करता हूं।” इस दौरान उन्होंने बजट सत्र के दौरान विधान सभा की कार्यवाही सुचारू एवं शांतिपूर्ण तरीके से होने पर सभी सदस्यों का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सत्र की आठ दिवसीय कार्यवाही देर रात्रि तक बिना किसी बाधा के साथ चली, सभी पहली बार चुनकर आये सदस्यों का कार्यवाही का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद देता हूं। हमारे वरिष्ठ सदस्यों का धन्यवाद जो लगातार कार्यवाही हिस्सा बने। आज बजट प्रक्रिया को पारित करने के लिए धन्यवाद देता हूं।”

गौरतलब है कि 23 मई को उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिये पेश 6.15 लाख करोड़ रुपये के बजट को विधान सभा ने पारित कर दिया। योगी ने बजट सत्र को नजीर बताते हुए कहा कि परम्पराएं इसी तरह बनती हैं। सरकार पूरी मजबूती के साथ 25 करोड़ जनता के हित के लिए कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *