गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अफीम के साथ उप्र का तस्कर गिरफ्तार

नैनीताल : उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जनपद की पुलभट्टा पुलिस व विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने संयुक्त रूप से कार्यवाही कर उप्र के एक तस्कर को लगभग तीन किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की कीमत 30 लाख रुपये आंकी गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलभट्टा पुलिस व ऊधमसिंह नगर की एसटीएफ की ओर से शनिवार को तस्करों के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान टीम ने भंगा तिराहे पर आरोपी राकेश कुमार निवासी ताल गोटिया, थाना फरीदपुर, बरेली उप्र को रोका और उसकी जांच की तो उसके पास से 2.926 किलोग्राम अफीम बरामद हुई।
आरोपी के खिलाफ पुलभट्टा थाना में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके गांव के आसपास भारी मात्रा में अफीम पैदा होती है और वह अफीम एकत्र कर उत्तराखंड में ऊंचे दामों पर बेच देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *