गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विधानसभा में रामनवमी के जुलूस और डीजे को लेकर जोरदार हंगाम

रांची : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में आज भोजनावकाश के बाद सदन में राम और तालिबान के नाम पर जमकर तीर चले। श्रम विभाग की अनुदान मांग पर कटौती प्रस्ताव पेश करते हुए भाजपा विधायक मनीष जयसवाल ने कहा कि रामनवमी को लेकर जिस तरह से सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन के फरमान जारी कर रहा है। वह तालिबानी फरमान है। एक विशेष समुदाय को खुश करने के लिए इस तरह का फरमान जारी किया गया है।

तालिबानी फरमान जारी करते हुए जिला प्रशासन ने चलंत डीजे पर रोक लगाया है जबकि हजारीबाग में रामनवमी की 104 साल पुरानी परंपरा है। उन्होंने कहा कि ये लोग मुसलमानों के नाम पर जीते हैं, मरते हैं। इसके बाद तालिबानी शब्द के प्रयोग पर हंगामा शुरू हो गया।
इसके पहले प्रथम पाली में मनीष जायसवाल ने रामनवमी जुलूस निकालने नहीं देने की बात पर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बेल पर पहुंच कर अपना कुर्ता फाड़ दिया और कहा कि इस राज्य में अब इज्जत बचाना मुश्किल है। लगता है इस प्रदेश में हिन्दू होना गुनाह है। हालांकि, इरफान अंसारी ने मनीष जयसवाल को रोकने की कोशिश की। वहीं दीपिका पांडे ने कहा की सदन में मुस्लिमों का अपमान तालिबानी कह किया जा रहा है। वेल में इरफान अंसारी और उमाशंकर अकेला आये तो भाजपाइयों ने बांग्लादेशी- बांग्लादेशी कह शोर किया। इस दौरान मनीष जायसवाल ने भाषण जारी रखा। उन्होंने कहा यूपी लॉ एंड आर्डर का राज है जबकि झारखंड में दंगा हो रहा है।
जायसवाल ने कहा कि झारखंड में 100 दंगे हुए हैं। इसके बाद सत्ताधारी दलों के विधायकों ने शोरगुल शुरू कर दिया। वहीं, मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि हमलोग असली रामभक्त हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों के द्वारा भावनाओं को भड़काया जा रहा है। हजारीबाग में धरना पर बैठने वाले भाजपा कार्यकर्ता हैं। किसी को हजारीबाग में रोका नहीं गया है। भाजपा वाले झूठ बोलते हैं। हमलोग असली रामभक्त हैं। हम लोग जय सियाराम बोलते हैं। ये लोग जय श्रीराम बोलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *