गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

टेक्नोलॉजी से जुड़कर और सुदृढ़ हो रहा यूपी का स्वास्थ्य क्षेत्र

गोरखपुर : योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन हुए है इसे बेहतरीन बनाने के लिए और संभावनाएं हैं तथा टेक्नोलॉजी इसमें बेहतरीन माध्यम बन रही है। मुख्यमंत्री रविवार शाम गोरखपुर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सांसद रविकिशन शुक्ल के सौजन्य से उपलब्ध कराए गए 19 हेल्थ एटीएम का लोकार्पण करने के बाद योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि टेक्नोलॉजी से जुड़कर यूपी का स्वास्थ्य एवं चिकित्सा क्षेत्र और सुदृढ़ हो रहा है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रेडक्रॉस सोसाइटी की तरफ से गोद लिए गए 500 टीबी रोगियों को पोषण पोटली एवं 500 बालिकाओं को हाइजीन किट वितरण का भी शुभारंभ किया गया। योगी ने पांच टीबी रोगियों को पोषण पोटली और पांच बालिकाओं को हाइजीन किट तथा दो लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड का प्रमाण पत्र वितरित किया।
उन्होंने कहा कि हेल्थ एटीएम और टेली कंसल्टेशन जैसी टेक्नोलॉजी से सुदूर क्षेत्र में बैठा व्यक्ति भी देश.दुनिया के प्रख्यात अस्पतालों या डॉक्टरों से जुड़कर अपनी जांच रिपोर्ट भेजकर परामर्श ले सकता है। हेल्थ एटीएम से 62 प्रकार की जांच हो सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्राथमिक समुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पतालों के लिए हेल्थ एटीएम उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे जांच कराकर लोग टेली कंसल्टेशन से दिल्ली.मुंबई के चिकित्सकों की सेवा ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *