गोरखपुर पुलिस ने 5 को किया गिरफ्तार
गोरखपुर : गोरखपुर के गुलरिहा इलाके के एक गांव में कागज पर छात्रा की अश्लील तस्वीर बनाकर उस पर गंदी बातें लिखकर घर में फेंकने के मामले में आरोपित पांच युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पांचों युवकों के खिलाफ छात्रा ने गुलरिहा थाने में शिकायत की थी।गुलरिहा की रहने वाली युवती ग्रेजुएशन की छात्रा है।
आरोप है कि ठीक बगल वाले घर में रहने वाले कुछ मनबढ़ युवक युवती के टीन शेड पर पत्थर और ईंट के साथ अश्लील शब्द लिखे कागज फेंकते थे। कागज पर युवती का नाम लिखकर अश्लील चित्र भी बनाते थे। युवती का आरोप है, युवक यह सब उसके परिवार को बदनाम करने के लिए कर रहे थे। पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत डायल 112 के साथ तीन बार थाने पर भी की थी।
शनिवार की सुबह भी युवती के पिता और भाई गुलरिहा थाने पहुंचे और घर पर फेंके गए ईंट-पत्थर और कागज भी पुलिस को दिखाया था। पुलिस ने पिता की तहरीर पर रविवार सुबह आफताब, अरबाज, अरमान, मेराज तथा रियाज नामक युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर पांचों को गिरफ्तार कर लिया।
