गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ऊषा की टेलर डीएलएक्स सिलाई मशीन अब नए कलर में

नई दिल्ली : ऊषा इंटरनेशनल ने अपनी पुरानी टेलर डीएलएक्स सिलाई मशीन को नये कलर के साथ लाँच करने की घोषणा की है। कंपनी ने जारी बयान में कहा कि सिलाई किसी भी व्यक्ति की रचनात्मकता को उभारकर दुनिया के सामने लाने और एक खास स्टाइल स्टेटमेंट बनाने से जुड़ी हुई है। जब खूबसूरत रंग की सिलाई मशीन हो तो प्रतिभा और निखरकर सामने आती है। ऊषा की टेलर डीएलएक्स सिलाई मशीन का हर नया रंग क्रिएटिविटी और प्रतिभा को वास्तव में पूरी तरह उभारने के उद्देश्य से बनाया गया है।
सिलाई का शौक रखने वाले लोगों के साथ-साथ बुटीक मालिको के बीच अपने परंपरागत ब्लैक अवतार में यह सिलाई मशीन पहले से ही लोकप्रिय है। नए-नए रंगों में आने वाले सिलाई मशीन के नए मॉडल इस मशीन के पुराने मॉडल की बेहतरीन क्रियाशीलता की याद दिलाते हैं। यह मशीन निश्चित रूप से सभी प्रतिभाशाली लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने योग्य है।
उसने कहा कि टेलर डीएलएक्स सिलाई मशीन आसानी से सिलाई के तरीके को नए सिरे से पारिभाषित करती है। यह हलके, मध्यम और भारी कपड़ों की सिलाई के लिए मैनुअल प्रेशर एडजस्टर के साथ मिलती है। इसका ऑटो ट्रिपिंग बॉबिन सिस्टम इसे सुविधाजनक और आसानी से इस्तेमाल किए जाने योग्य बनाता है। यह मशीन तीन संस्करण में मिलती है, जिसमें हाथ से चलने वाली मशीन, पैर से चलने वाली मशीन और मोटर से चलने वाली सिलाई मशीन शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *