नई दिल्ली : उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक का 12 जुलाई को खुलने वाले प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ)का मूल्य दायरा 23 रुपये से 25 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) गोविंद सिंह ने आज वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा करते हुये कहा कि 500 करोड़ रुपये जुटाने के उद्देश्य ये लाये जा रहे इस आईपीओ के लिए प्रति शेयर अंकित मूल्य 10 रुपये है। इस आईपीओ 14 जुलाई को बंद होगा। एंकर निवेशक 11 जुलाई को बोली लगा सकेंगे।
इस आईपीओ के लिए 600 शेयरों का लॉट साइज तय किया गया है और इसके लिए निवेशकों को कम से कम 15 हजार रुपये का निवेश करना होगा। आईपीओ के तहत 75 फीसदी शेयर योग्य संस्थागत क्रेता के लिए, एनआईआई के लिए 15 फीसदी शेयर और खुदरा निवेशकों के लिए 10 फीसदी शेयर आरक्षित है।
इसके माध्यम से जुटायी जाने वाली पूंजी का उपयोग टियर एक पूंजी को सशक्त बनाने पर किया जायेगा। बैंक इस आईपीओ के लिए नये शेयरों की पेशकश कर रहा है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटी और कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। वहीं, केफिन टेक्नोलॉजीज इसके रजिस्ट्रार हैं।
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक का आईपीओ 12 जुलाई को खुलेगा
