नोएडा : (पीएमए) जगदीप धनखड़ ने रविवार को गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लिया। उन्होंने निवेश, कानून और व्यवस्था के मामले में उत्तर प्रदेश में हो रहे आमूल चूल बदलाव के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर प्रशंसा की। ग्रेटर नोएडा में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिस तरह से विकास कार्यों और औद्योगिक विकास के प्रति कार्य किया है उससे उत्तर प्रदेश रोल मॉडल” की स्थिति में पहुंचा गया है।
उन्होने कहा कि जब योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तो मैं आश्चर्यचकित रह गया क्योंकि कानून व्यवस्था और विकास दोनों ही राज्य के लिए प्रमुख चिंता का विषय थे।उन्होंने कहा कि तब लोगों में निराशा थी क्योंकि सत्ता में बैठे लोग मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन अब एक बड़े बदलाव के साथ उत्तर प्रदेश “रोल मॉडल बन गया है।
“देश की बात छोड़िए दुनिया में कोई बात होती है रोल मॉडल की तो मुख्यमंत्री को याद किया जाता है। धनखड़ ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने निवेश प्राप्त करने में भी अपनी पहचान बनाई है।
सीएम आदित्यनाथ, राज्य के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता, ब्रिजेश सिंह और गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों की उपस्थिति में धनखड़ ने कहा, “यह प्रीमियम श्रेणी में भी निवेश के लिए एक पसंदीदा स्थान बन गया है, आम निवेशक पहले से ही यहां आ रहे थे।”
उपराष्ट्रपति बनने से पहले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में अपने कार्यकाल को याद करते हुए धनखड़ ने कहा कि वह उस राज्य में तीन दर्जन विश्वविद्यालयों के चांसलर थे। “मुझे पता है कि कुछ जगहों पर चांसलर के साथ क्या हो सकता है, जबकि मुझे पंजाब यूनिवर्सिटी जैसे कुछ जगहों पर सेवा करने का सौभाग्य भी मिला है।”
लेकिन मैं कह सकता हूं कि यह दीक्षांत समारोह अद्वितीय है क्योंकि इसमें विकास, आत्मविश्वास और सभ्यतागत लोकाचार जैसे आयाम हैं जहां हमारी सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण रखने, शारीरिक रूप से फिट रहने की बात की गई है।
धनखड़ ने योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा, मुख्यमंत्री ने मेरे दिल का एक हिस्सा और मेरे संबोधन का एक हिस्सा चुरा लिया है।धनखड़ ने कहा कि उन्होंने सोचा था कि जब मुख्यमंत्री बोलेंगे तो वह एक राजनेता की तरह बात करेंगे लेकिन उन्होने एक “आध्यात्मिक नेता, शिक्षाविद्, राजनेता और दूरदर्शी व्यक्ति की तरह छात्रों से बात की।
उत्तर प्रदेश रोल मॉडल” की स्थिति में पहुंचा : धनखड़
