गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

उत्तराखंड : भूकम्प के तेज झटकों से खलबली

देहरादून : उत्तराखंड में मंगलवार अपराह्न भूकम्प के जोरदार झटके महसूस किए गए। समाचार लिखे जाने तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। भूकम्प का केन्द्र पड़ोसी देश नेपाल में स्थित था। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 6.2 मापी गई है आज अपराह्न लगभग दो बज कर 52 मिनट पर राज्य के सभी क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह झटके इतना तीव्र थे कि लोग अपने घर और प्रतिष्ठानों से बाहर निकल आए। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन अभिकरण के अनुसार, भूकम्प अलर्ट सिस्टम के अनुसार, इसका केंद्र पड़ोसी देश नेपाल में भटैखोला स्थान था। जिसकी तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 6.2 मापी गई है। यह झटके नेपाल के साथ, भारत और चीन में भी महसूस किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *