गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

वैष्णव ने दासपल्ला रेलवे स्टेशन भवन का उद्घाटन किया

चार ट्रेनों के विस्तार को दी हरी झंडी

भुवनेश्वर : अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को पूर्व तटीय रेलवे के नुआगांव रोड-दसपल्ला रेलवे खंड पर दासपल्ला रेलवे स्टेशन भवन का उद्घाटन किया और यहीं से चार यात्री ट्रेनों को हरी झंडी भी दिखायी। वैष्णव ने इस मौके पर कहा कि चार यात्री ट्रेनों 18423/18424 भुवनेश्वर-नयागढ़ टाउन-भुवनेश्वर एक्सप्रेस, 08429/08430 भुवनेश्वर-नुआगांव रोड-भुवनेश्वर पैसेंजर स्पेशल, 08423/08424 पुरी-नुआगांव रोड-पुरी पैसेंजर स्पेशल और 08555/08556 भद्रक- नयागढ़ टाउन-भद्रक मेमू को दासपल्ला तक विस्तार दिया गया है।
उन्होंने कहा कि कंधमाल जिला मुख्यालय फूलबनी को रेलवे मानचित्र में शामिल करने के लिए गोपालपुर-रैराखोल नयी रेल लाइन की समीक्षा की जायेगी। वहीं कंटिलो और खंडापाड़ा को खुर्दा-बलांगीर रेल लाइन परियोजना से जोड़ने की व्यवहार्यता का भी पता लगाया जायेगा। केंद्रीय रेल मंत्री ने इससे पहले शुक्रवार को भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन का भी दौरा किया था और वहां जारी स्टेशन पुनर्विकास कार्यों की समीक्षा की थी। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण गतिविधियों में तेजी लाने का निर्देश दिया ताकि इसे तय समय से पहले पूरा किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *