अहमदाबाद : गुजरात की राजधानी गांधीनगर और मुंबई के बीच एक अक्टूबर से सामान्य यात्रियों के लिए चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस 519 किलोमीटर का यह सफर करीब साढ़े छह घंटे में तय करेगी। रेल मंत्रालय की आधिकारिक जानकारी के अनुसार रविवार को छोड़कर सप्ताह के छह दिन चलने वाली यह 20901 डाउन गाड़ी मुंबई सेंट्रल स्टेशन से सुबह छह बज कर 10 मिनट पर रवाना होगी। यह ट्रेन 8:50 बजे सूरत पहुंचेगी और 8:53 बजे रवाना हो कर 10,20 बजे वडोदरा पहुंचेगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद 10:25 बजे रवाना हो कर 11.35 बजे अहमदाबाद और 11.40 बजे रवाना हो कर 12.30 बजे गांधीनगर कैपिटल स्टेशन पहुंचेगी।
वापसी में 20902 अप गाड़ी गांधीनगर कैपिटल से दोपहर में 02.05 बजे रवाना हो कर 02.45 बजे अहमदाबाद, पांच मिनट के ठहराव के बाद 04 बजे वडोदरा और फिर 05 मिनट के ठहराव के बाद शाम 5.40 बजे सूरत पहुंचेगी। सूरत से 5.43 बजे रवाना हो कर रात 8.35 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। इस प्रकार से यह गाड़ी डाउन दिशा में 06 घंटे 20 मिनट और अप दिशा में 06 घंटे 30 मिनट का समय लेगी। गाड़ी की औसत गति डाउन दिशा में
वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच रहेंगे। दोनों छोर पर ड्राइवर केबिन वाले सी-1 और सी-14 कोच में 44-44 सीटें, सामान्य चेयरकार में 78-78 सीटें और दो एग्जीक्यूटिव कोचों में 52-52 सीटें हैं। इस तरह से गाड़ी में कुल 1128 यात्री सवार हो सकते हैं।
गांधीनगर से मुंबई साढ़े छह घंटे में पहुंचाएगी वंदे भारत एक्सप्रेस
