गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बनाई विभिन्न व्यवस्थाएं

देहरादून : लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 निष्प्क्ष एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी,देहरादून, सोनिका के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा चुनाव आयोग की गाईडलाईन के अनुसार समुचित तैयारियां और व्यवस्थाएं बनाई गई है।
श्रीमती सोनिका ने मंगलवार को अवगत कराया कि दिनांक 13 से 15 अप्रैल तक आवश्यक सेवाओं में नियोजित अर्ह मतदाताओं को मतदान किये जाने हेतु आयोग के निर्देशानुसार, न्यायालय अपर सिटी मजिस्ट्रेट, कचहरी परिसर, देहरादून में पोस्टल बैलट सेन्टर स्थापित किया गया है। जहां निर्दिशित तिथियों में प्रातः 09 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *