गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आढ़तियों की जनरल मीटिंग में हुई विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

सिरसा : हरियाणा प्रदेश की सबसे बड़ी अनाज मंडी सिरसा में हर वर्ष की तरह खरीद सीजन शुरू होने से पहले आढ़ती एसोसिएशन की जनरल मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान मनोहर मेहता ने की जिसमें बड़ी संख्या में आढ़तियों ने भाग लेकर अपने-अपने विचार रखे। मीटिंग में मंच संचालन एसोसिएशन के सह सचिव महावीर शर्मा ने किया।
बैठक में आढ़तियों ने प्रमुख रूप से सरकार द्वारा गलत तरीके से जीएसटी को लागू करने का मुद्दा उठाया। आढ़तियों ने बताया कि जीएसटी पंजाब में नहीं है तो हरियाणा में भी समाप्त होनी चाहिए। इसके लिए एसोसिएशन उचित कदम उठाए। गेहूं की कटौती, खरीददारों से ब्याज रेट , किसी भी फसल की खरीद का समय पर भुगतान, यदि खरीददार द्वारा निश्चित समय के बाद भुगतान किया जाता है तो वह आरटीजीएस से करवाए। माल का उठान दो दिन में करवाना सुनिश्चित हो। कुछ आढ़तियों ने शिकायत की कि कुछ खरीददार मिलीभगत से माल खरीद रहे हैं। कुछ आढ़तियों ने मंडी में टूटे हुए फड़ व शैड की शिकायत की। इन मुद्दों पर आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान मनोहर मेहता ने कहा कि सिरसा मंडी में आढ़तियों के माल की सुरक्षा के लिए चौकीदार रखे गए हैं। चौकीदारों के सराहनीय कार्य को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया गया है।
आढ़तियों के सवालों पर प्रधान मेहता ने जवाव दिया और बताया कि मंडी में जर्जर शैड को बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को लिखा गया है। मंगलवार को इस बारे में अधिकारियों से बात की जाएगी। मेहता ने कहा कि मंडी व आढ़तियों की समस्याओं का निदान करवाने के साथ ही उनका प्रमुख रूप से आढ़तियों के डूबे हुए रुपयों को निकलवाना भी है। उन्होंने उपस्थित आढ़तियों से कहा कि सभी आढ़ती एसोसिएशन के बनाए हुए नियमों पर अमल करे, एकता बनाकर रखे। मंडी को चलाने में सहयोग करे। केवल मात्र उस खरीददार को ही माल दे जिनको एसोसिएशन ने मान्यता दी है।
मीटिंग में जिला चेयरमैन रूलीचंद गांधी, रामकुमार चोयल, राजन बावा, पूर्व सचिव कश्मीर कंबोज, देवराज कंबोज, सूरज भूडी, नरेंद्र धींगड़ा, कीर्ति गर्ग आदि ने भी अपने विचार रखे। उपप्रधान प्रेम बजाज ने बताया कि मंडी में बहुत से आढ़तियों के रिफंड को आयकर विभाग ने रोक लिए हैं क्योंकि वे आढ़तियों की सेल को इनकम मान रहे हैं जिसका निदान किया जाएगा। कोषाध्यक्ष कुणाल जैन ने कहा कि एसोसिएशन के हिसाब किताब में पूरी पारदर्शिता रहती है, कोई भी आढ़ती कार्यालय में आकर रिकार्ड देख सकता है। सचिव दीपक मित्तल ने आए हुए आढ़तियों का स्वागत व आभार व्यक्त किया। इस मौके पर राजेंद्र ललित मेहता, उपप्रधान सुशील कस्वां, हन्नी अरोड़ा, संगठन सचिव कृष्ण गोयल, दीपक नड्डा, सुशील रहेजा, चरणदास मेहता, सुधीर ललित, सुशील डूंगाबूंबावाले, कृष्ण वधवा, धर्मपाल जिंदल, मोहर सिंह, सुभाष मेहता, मुकेश धींगड़ा, श्याम लाल गर्ग, कृष्ण मेहता, मंटू कालड़ा, लाभचंद कंबोज, मदन महेश्वरी, सुखविंद्र सिंह, गुरजंट गिल सहित अन्य आढ़ती मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *