गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुलिस की गुंडागर्दी से सब्जी बेचने वाले के पैर कटे

कानपुर पुलिस ने पीटा, तराजू पटरियों पर फेंका; उठाते समय ट्रेन की चपेट में आया
कानपुर। कानपुर में पुलिस की गुंडागर्दी से एक सब्जी बेचने वाले के दोनों पैर कट गए। जानकारी के मुताबिक, पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल ने उसे पीटा और उसका तराजू पटरियों पर फेंक दिया। जब वह तराजू उठाने गया, तो ट्रेन की चपेट में आ गया और उसके पैर कट गए।
मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के चलते उसे पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया गया। डीसीपी वेस्ट ने बदसलूकी करने वाले हेड कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया। इसके साथ ही मामले पर जांच बैठा दी है।
कल्याणपुर साहब नगर के रहने वाले सलीम अहमद का बेटा 18 वर्षीय अर्शलान उर्फ लड्डू सब्जी बेचता है। परिवार के लोगों ने बताया कि रोज की तरह शुक्रवार शाम को भी वह कल्याणपुर क्रॉसिंग के बगल जीटी रोड किनारे सब्जी बेच रहा था। आरोप है कि इस दौरान इंदिरा नगर चौकी में तैनात दरोगा शादाब खान और हेड कॉन्स्टेबल राकेश ने उससे मारपीट की।
पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल राकेश ने फुटपाथ पर सब्जी लगाने के चलते पहले अर्शलान को जमकर पीटा और गाली-गलौज करते हुए रेलवे पटरी पर तराजू उठाकर फेंक दिया। इससे अर्शलान दहशत में आ गया। उसे कुछ समझ ही नहीं आया कि ट्रेन आ रही है और क्रासिंग पर पड़े तराजू को उठाने के लिए दौड़ा। इसी दौरान वह तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया और उसके दोनों पैर कट गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *