गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

वाहनो की भिड़ंत : दो मरे, दो गंभीर

रायबरेली : उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के लालगंज इलाके में दो पिकअप वैन की आमने सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस क्षेत्राधिकारी महिपाल पाठक ने बताया कि सोमवार और मंगलवार की देर रात करीब डेढ़ बजे दो पिकअप गाड़ियों की आमने सामने की भीषण टक्कर में गाड़ी मालिक विनोद (31) व कपिल (30) की मौत हो गयी। विनोद की मौके पर ही मौत हो गयी थी जबकि की कपिल को गम्भीर हालत में अस्पताल ले जाया जहाँ उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। कपिल की लखनऊ में आज सुबह मृत्यु हो गयी। बाकी दोनो घायलो का इलाज चल रहा है। परिजनों द्वारा दी गयी तहरीर के अनुसार पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *